Saturday, April 5, 2025

रातों में मुझे सोने देना, जगाना नहीं

 

रातों में मुझे सोने देना, जगाना नहीं 
ख्वाबों में तू मेरे ज़्यादा, आना नहीं 


नहीं है इश्क़ तो बोल और रिहा कर 

झूठ बोल के तसल्ली दिलाना नहीं 


तेरी आँखें कम नहीं मेरे लिए जाल हैं 

मैं फँसता हूँ हर बार पर अब फँसाना नहीं 


तेरी हर बेरहमी के क़िस्से याद हैं मुझे 

मैं गिना तो सकता हूँ पर अब गिनाना नहीं 


गिरा हूँ तेरी नज़रों में तो गिरा रहने दे 

तू हाँथ बढ़ा देना पर उठाना नहीं 


मेरी मौत हो तो क़ातिल तू ही होगा 

ये अपनी बात है किसीको बताना नहीं 


तेरे दिल में मेरा भी एक घर है, उसे रहने दे 

नए मकाँ खड़े कर लेना पर उसे गिराना नहीं 


तू आज भी हथेली पर एक नाम लिखता है 

ये सबको बताना पर किसीको पढ़ाना नहीं 


-स्वप्निल जोसेफ़

Wednesday, November 20, 2024

नफ़रत क्या समझेगा

गलतफहमी में ना रह तेरी हसरत क्या समझेगा 

वो जो प्यार नहीं समझा नफ़रत क्या समझेगा 


रोएगा, बिलखेगा, तड़पेगा, कहेगा की मैं तेरा हूँ 

ये उसकी झूठी आदत है तू आदत क्या समझेगा 


तू ने सर झुकाया, तवक्कुल की, तू ने सराहा 

छोड़ उसे वो खुदा नहीं इबादत क्या समझेगा 


ए अहबाब! उसकी लुग़त में लफ़्ज़-ए-तस्दीक़ नहीं 

वो जो है संग-दिल है तेरी चाहत क्या समझेगा 


बेरहम तोड़ता है काँच सा हर बार तेरा दिल 

वो शख़्स गुस्ताख़ है तेरी शराफ़त क्या समझेगा 


-स्वप्निल जोसेफ़ 

Thursday, June 6, 2024

Intezaar Lyrics, इंतज़ार

Intezaar Lyrics

इंतज़ार Lyrics

(Stymmusic, Shantanu Pande, Swapnil Joseph)


Haadsa ye phir ek dafa hua

pyaar tera mujhse juda..

Sab jhooth kya! Teri wafa hai ye

kyun bata! Kaisi saza!


Teri Chaah mein, jal raha hoon

Ghut raha hoon, mitt naa jaaun

Intezaar mein...


Bechaini mein Kho raha hoon

Jee raha hoon, Intezaar mein...

Dil sune to, samjha doon usko,

Wo thak naa jaaye, Intezaar mein...


Dard kaise, Main bataun,

ye jo khalish hai, kaise bayaan ho..

Zindagi mein, ye jo chubhan hai,

wo mitaaun, kaise bata..

Tu mila, fir Judaa kyun hua, ye bata!!!

Ye bata!!!


Bechaini mein Kho raha hoon

Jee raha hoon, Intezaar mein...

Teri kami hai, jo khal rahi hai

Jaan Thami hai, Intezaar mein..


Tu milega, Ye bhi yaqeen hai,

Par, Marr na jaaun,

Intezaar mein!!!



Lyrics: Swapnil Joseph

Composer & Singer: Shantanu Pande

Music Producer: Stymmusic


All Rights Reservedⓒ

Sunday, October 3, 2021

..जाग रहा होगा !

अपने साये से वो भाग रहा होगा
अंधेरे कमरे में वो जाग रहा होगा

मिटाने में उसे एक उम्र लगी है
कितना गहरा ज़ख्म-ए-दाग रहा होगा

आसानी से जो गुनगुनाया ना गया  
संगीत का मुल्तानी राग रहा होगा 

वो अब किसी पर ऐतबार नहीं लाता 
उसकी आस्तीन में कभी नाग रहा होगा 

सूखने पर भी उसकी महक कायम है 
एक गुलाब नहीं, वो कभी बाग़ रहा होगा 

...अपने साये से वो भाग रहा होगा...

-स्वप्निल जोसफ 

Sunday, February 3, 2019

मुझे जाने दो!

बहुत से कर्ज़ चुकाना है, मुुझे जाने दो
हँसके दर्द छुपाना है, मुझे जाने दो

ख़्वाब हमारे टूटे हैं तो क्या हुआ
कुछ झूठी रस्में निभाना है, मुझे जाने दो

कोशिशें बहुत की, कि हम एक हो जाएं
बिछड़ना अब एक बहाना है, मुझे जाने दो

यूँ रोका तो तुमने भी बहुत था, लेकिन
मेरा कहीं और ठिकाना है, मुझे जाने दो

टूटे शीशे की तरह बिखरे हैं दोनों फिर भी
सबको मुस्कुरा के बताना है, मुझे जाने दो।।

-स्वप्निल जोसफ

Monday, September 10, 2018

रहने दो!

इतनी छोटी सी बात है, रहने दो
जिनकी जहां औकात है, रहने दो

कितना रोकोगे तुम उड़ने से उन्हें
वो भी परिंदों की जात है, रहने दो

अब अपनों से उम्मीदें क्यूं रखनी
जो अजनबियों का साथ है, रहने दो

जिन्हें जाना था वो तो चले गए
बचे कुछ अधूरे जज़्बात है, रहने दो

उजाले भी शोर मचाएंगे देख लेना
कुछ पल की बची रात है, रहने दो

-स्वप्निल जोसफ

Friday, September 7, 2018

Koshishein

Koshishein

Koshishein bahut ki, 

Ki kuchh pal samett loon apni jholi mein

Kuchh iss kadar, ki zindagi bhar jeene ko kaafi ho..

Lekin kismat ka fera bhi ajeeb hai,

Laakh samjhane aur samajhne ka daur bhi alag hai

Kuchh baatein adhoori hi theek hain

Kuchh raatein andheri hi theek hain

Yeh dhoop bhi zaroori hai, yeh chhaanv bhi zaroori hai

Zindagi samajhne ko, yeh algaav bhi zaroori hai

Kuchh yaadein adhoori hi theek hain

Kuchh saath adhoore hi theek hain

Sawaal hain tumse, naa jaane kitne

Jawaab bhi hain dene, naa jaane kitne

Sab theek hai, jo dilase hain, kaafi hain

Sab theek hai, jo sahare hain, kaafi hain

Main dooba nahin hoon, main ruka zaroor tha..

Par thama nahin hoon..

Chalna hai, chalte rahunga

Duayein hi bahut hain, wahi deta rahunga

Kyunki,

Kuchh baatein adhoori hi theek hain

Kuchh raatein andheri hi theek hain

Lekin, maine,

KOSHISHEIN BAHUT KI..!! ❤️